बिहार

विधायक ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 5 सड़कों का किया उद्घाटन

Shantanu Roy
23 Jan 2023 12:14 PM GMT
विधायक ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 5 सड़कों का किया उद्घाटन
x
बड़ी खबर
नालंदा। प्रखंड क्षेत्र में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत 5 सड़कों का उद्घाटन किया। उक्त सड़कों के निर्माण में कुल लागत पैसठ लाख तिरपन हजार छः सौ उनासी रूपए की लागत आयी है। ज्ञात हो कि प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के टांरा गांव में दलित बस्ती में आर डब्लू डी सड़क से भोला राम के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण, कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के लखनपुर में मेघन राय के घर से शोभित राय के जमीन तक सड़क का निर्माण, कल्याणपुर बस्ती पूरब वार्ड संख्या- 4 के स्टेशन रोड पीडब्ल्यूडी से विशनी दास के घर तक सड़क का निर्माण,मदूदाबाद पंचायत के अंदौर गांव में स्व राम सोगारथ सिंह के घर से वरुण सिंह के घर तक सड़क निर्माण, मदूदाबाद पंचायत के पीडब्ल्यूडी सड़क से उमेश सिंह के घर तक सड़क निर्माण संपन्न हो गया। मौके पर विधानसभा संयोजक जीतेन्द्र सिंह चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, रवीश कुमार सिंह, धीरेन्द्र चौहान, अंजनी कुमार,हरि मोहन राय,राजीव कुमार, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुँवर,अशोक सिंह,भोला राम,सुरेंद्र राय,सीताराम पासवान, कृष्ण कुमार चौधरी, विजय कुमार सिंह, राजकुमार पाल,बिपिन साह,सरपंच गणेशी शर्मा,रंजन चौधरी,देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Next Story