
x
Bihar बिहार: गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के बाद अब तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। इस बीच, जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने पहल करते हुए सोमवार को माता भवानी को सोने का हार (नेकलेस) और मुकुट भेंट किया। चोरी की घटना के पांच दिन बाद हुई इस भेंट के बाद सोमवार को मंदिर में माता का भव्य श्रृंगार किया गया। भव्य श्रृंगार के बाद सोमवार को दर्शन के लिए पट खोले गए।
मां के नए श्रृंगार को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। भेंट किए गए सोने के हार और मुकुट में माता का श्रृंगार देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
बता दें कि 17 दिसंबर को मंदिर में गर्भगृह से माता के सोने के मुकुट, सोने की छतरी और सोने का हार चोरी कर लिया गया था। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद भी गोपालगंज पुलिस अब तक चोरों का सुराग पाने में विफल रही है।
पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए एक लाख का इनाम भी रखा है, लेकिन अब तक चोरों का कोई पता नहीं मिल सका है। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीओपी प्रभारी धीरज कुमार को निलंबित कर दिया है जबकि बिहार स्पेशल ऑक्जिलियरी पुलिस (सैप) के चार जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है।
पुलिस ने जांच के क्रम में मंदिर के पुजारी सहित 35 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बिहार के अलावा देश के अन्य क्षेत्रों से भी यहां लोग मां थावे वाली के दर्शन करने आते हैं। नवरात्रि और अन्य पर्वों के दौरान यहां भव्य मेले और जागरण का आयोजन होता है। यहां का वातावरण भक्तिभाव से पूर्ण होता है, जहां भक्त घंटों तक दर्शन के लिए पंक्तियों में खड़े रहते हैं।
Tagsगोपालगंजथावे मंदिरचोरीकरोड़ों की चोरीजदयू विधायक अमरेंद्र कुमारमाता भवानीसोने का हारमुकुटभव्य श्रृंगारश्रद्धालुपुलिस जांचसीसीटीवी फुटेजबिहार पुलिसटीओपी प्रभारी निलंबनसैप बर्खास्तगीइनामदर्शनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





