लापता युवती का शव खेत से हुआ बरामद, तीन दिनों से लापता थी महिला

सिटी मर्डर न्यूज़ अपडेट: जिले में धनसोई थाना क्षेत्र के परसिया गांव से तीन दिन पहले लापता युवती का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने धनसोई थाना के ही खेरठा गांव के समीप एक सुनसान खेत से मंगलवार को बरामद किया है। हत्या के दौरान युवती का चेहरा इस कदर कुचला गया है कि युवती को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि मृत युवती परसिया गांव की रहनेवाली थी। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है।घटना के कारणों को लेकर पुलिस डीएसपी गोरख राम का कहना है कि बलात्कार के पश्चात युवती की हत्या हुई है।अन्य पहलुओं के दौरान इस बिंदु पर भी पुलिस गहनता से ध्यान दे रही है।
जबकि ग्रामीणों का कहना है कि युवती की हत्या दुष्कर्म के पश्चात अपराधियों द्वारा की गई है।ग्रामीण धनसोई पुलिस के कार्य पद्धति को लेकर भी काफी आक्रोशित है।परिजनों समेत ग्रामीणों का कहना है कि युवती के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।बावजूद पुलिस की सुस्त कार्य पद्धति को लेकर आखिर हादसा हो ही गया।जांच के बिन्दुवार पहलुओं को लेकर पुलिस परसिया गांव में लोगो से पूछताछ जारी रखे हुए ह।पुलिस के मुताबिक यह प्रेम प्रसंग का मामला भी हो सकता है। फिलहाल युवती के शव का आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।





