बिहार

मनचलों ने लड़की को छेड़ा परिजनों पर जानलेवा हमला

Admin Delhi 1
30 Jan 2023 1:02 PM IST
मनचलों ने लड़की को छेड़ा परिजनों पर जानलेवा हमला
x

भागलपुर न्यूज़: मधुसूदनपुर इलाके में मनचलों ने दिनदहाड़े राह चलती एक लड़की से छेड़खानी की. जब परिवार वालों ने मनचलों की हरकतों का विरोध किया तो उन लोगों ने परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया.

इसमें लड़की के परिजन घायल हो गए हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी दिन में नाथनगर बाजार गई थी. जब वे बाजार से घर लौट रही थी तो भीमकित्ता गांव के पास चार लड़कों ने उसे रोक लिया. जब बेटी ने विरोध किया तो उसका दुपट्टा खींच लिया. डरी-सहमी बेटी किसी तरह इज्जत बचाकर घर पहुंची. जानकारी के बाद परिजन आरोपितों की शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे. वहां आरोपितों के परिजनों ने गलती मानने के बजाय उन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना में घायल अंशू के मुताबिक उस पर राहुल, रमन, निवास और गौरव ने हमला किया. घटना के बाद लड़की और उसके परिवार वाले डरे-सहमे हुए हैं. सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है, आरोपितों पर कार्रवाई होगी.

Next Story