
x
लोहियानगर में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने सहरसा से दरभंगा जा रही पैसेंजर ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर उसमें आग लगा दी
SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल जिले से आ रही है, जहां लोहियानगर में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने सहरसा से दरभंगा जा रही पैसेंजर ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर उसमें आग लगा दी। जिले से आई तस्वीर बेहद चिंताजनक है, जहां IB अलर्ट के बावजूद ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया
सेना बहाली के लिए अग्निपथ स्कीम योजना से गुस्साए छात्रों का जगह-जगह पर प्रदर्शन जारी है। इसी बीच उपद्रवियों का भी मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।
आपको बता दें कि सेना भर्ती में अग्निपथ स्कीम योजना को लेकर शुक्रवार की सुबह लखीसराय स्टेशन पर खड़ी विक्रमशिला एक्सप्रेस को छात्रों ने आग के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद लखीसराय बाइपास के पास आउटर सिग्नल पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में भी आग लगा दी। आज विक्रमशिला एक्सप्रेस की जली बोगियो को हटा कर उसे चलाया गया।
Next Story





