बिहार

पुजारी से बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूटपाट, जाँच में जुटी पुलिस

Admin4
5 Nov 2022 11:10 AM GMT
पुजारी से बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूटपाट, जाँच में जुटी पुलिस
x
पटना। पटना में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आये दिन बदमाश राजधानी में हत्या, लूट और छिनतई जैसी घटना कर रहे है। इसी कड़ी में पुजारी के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है की हॉस्टल के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट का है। जहाँ पीड़ित पुजारी विजय पाण्डेय ने कहा की वह बिहारी साव लेन में रहते हैं। बदमाशों ने पहले उनके साथ लूटपाट किया। इसके बाद मौके से फ़रार हो गए।
पीड़ित पंडित की माने तो कई बार बदमाश जबरन उन्हें निशाना बनाकर रूपये और सामान छीनकर भाग चुके है। जिसकी शिकायत पीरबहोर थाने में की गई है। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है की शनिवार को फिर दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। हालाँकि घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
Admin4

Admin4

    Next Story