बिहार

बदमाशों ने बुजुर्ग शख्स के साथ किया हैवानियत, काटा प्राइवेट पार्ट

Rani Sahu
15 Sept 2023 10:53 PM IST
बदमाशों ने बुजुर्ग शख्स के साथ किया हैवानियत, काटा प्राइवेट पार्ट
x
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग शख्स के साथ हैवानियत की है। बाजार से लौट रहे शख्स को बदमाशों ने झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह पर लेजाकर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद दोनों बदमाश बुजुर्ग को तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर बूढ़ी गंडक नदी के पास की है।
बताया जा रहा है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी 58 वर्षीय रविन्द्र साह सुबह 11 बजे लदौरा चौक पर ऑटो पर सवार होकर समस्तीपुर बाजार की तरफ निकले थे। मगरदरही घाट के पास वे आटो स्टैंड में रुके, जहां दो बदमाशों ने उन्हें चकमा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। दोनों रविन्द्र साह को जबरन बूढ़ी गंडक नदी के किनारे सुनसान जगह पर ले गए और ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
जिसके बाद रविन्द्र साह लहूलुहान होकर जमीर पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। देर शाम वहां से गुजर रहे शख्स की नजर अचेत पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Next Story