
x
Saran सारण : गोपालगंज जिले के मीरगंज-भोरे मुख्य पथ पर बने एक खतरनाक गड्ढे ने रविवार को दो घंटे के भीतर तीन ई-रिक्शा को पलट दिया। इन हादसों में कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घायलों में बनकटा जागीरदारी की किरण देवी, हुस्सेपुर की रागिनी, महुआवा के सतीश यादव, परसौनी की सुनीता देवी, पिंकी कुमारी, चंदन कुमार, मुन्ना साह, राजू यादव और विकास पासवान शामिल हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक सुनील कुमार को फोन पर मामले से अवगत कराया।
मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को तत्काल गड्ढा भरवाने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही कुछ ही देर में गड्ढे को भरकर आवागमन सामान्य कर दिया गया। गौरतलब है कि इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जिसका भूमिपूजन स्वयं मंत्री सुनील कुमार ने किया था। लेकिन कार्य की शुरुआत अब तक नहीं होने से लोगों में असंतोष और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Tagsमीरगंज-भोरेमौतरास्तापलटेई-रिक्शाMirganj-Bhoredeathroadoverturnede-rickshawजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





