बिहार

नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़ित परिवार को आरोपी युवक ने पीट

Rani Sahu
15 May 2022 12:33 AM IST
नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़ित परिवार को आरोपी युवक ने पीट
x
बिहार के मुजफ्फरपुर में मासूम से दुष्कर्म (Minor Girl Molestation in Muzaffarpur) करने का मामला सामने आया है

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मासूम से दुष्कर्म (Minor Girl Molestation in Muzaffarpur) करने का मामला सामने आया है. सकरा थाना के एक गांव में शुक्रवार की शाम छह साल की बच्ची से पड़ोस के ही एक युवक ने रेप किया. परिजनों के कम्प्लेन के अनुसार उस वक्त बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी तभी आरोपित युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया और फिर कुकर्म किया. इस बात की जानकारी बच्ची ने घर आकर दी. इसके बाद उसके परिजन शिकायत करने युवक के घर पहुंचे जहां पर पीड़ित परिवार की उन्होंने पिटाई कर दी.

मासूम से रेप: मिली जानकारी के अनुसार परिजन बच्ची को लेकर सकरा थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़ित बच्ची और पिटाई से जख्मी परिजन को इलाज कराने के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में कराया. फिर मेडिकल के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इस घटना को लेकर महिला थाने में पीड़िता के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें युवक बलदेव कुमार और उसके पिता सुनील राम को नामजद किया गया है.
आरोपी ने परिजनों को पीटा: मिली जानकारी के अनुसार, सकरा पुलिस ने बताया कि शनिवार को महिला थाने की पुलिस ने आरोपितों के घर पर चार बार छापेमारी की है, लेकिन सभी फरार हैं. वहीं, पूरे मामले पर पूछे जाने पर पूर्वी डीएसपी मनोज पांडे ने कहा कि सकरा थाना इलाके में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप परिजन लगाए हैं.


Next Story