बिहार

रंगे हाथ पकड़े गये नाबालिग प्रेमी जोड़े, ग्रामीणों ने मंदिर में करवाई शादी

Admin4
28 Oct 2022 1:31 PM GMT
रंगे हाथ पकड़े गये नाबालिग प्रेमी जोड़े, ग्रामीणों ने मंदिर में करवाई शादी
x
भागलपुर. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव में एक नाबालिग लड़का व एक नाबालिग लड़की को प्रेम करते लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमी जोड़े छुप-छुपकर मिला करते थे। इस बीच दोनों नाबिलग रंगे हाथ पकड़े गये। दोनों नाबालिग की गांव के हनुमान मंदिर में हिन्दू रिति रिवाज के साथ शादी रचाई गई है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलने पर दोनों नाबिलग को अपने कब्जे में लेते हुए थाना लाया गया।
दोनों नाबालिग से पूछताछ की गयी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। फिलहाल थाना पर लड़की के परिजन पहुंच गये हैं। लेकिन लड़के के परिजन का इंतजार है। वहीं थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है।
Next Story