बिहार

मंत्री ने लिखा अर्जेंट मैसेज, ट्विटर पर दी जानकारी

Admin2
31 May 2022 2:00 PM GMT
bihar, jantaserishta, hindinews
x
संजय झा ने ट्वीट किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मंगलवार को संजय झा ने ट्वीट किया कि मेरे नाम से दो फर्जी वाट्सऐप नंबर 8795270430 और 9883700234 से लोगों को मेसेज किया जा रहा है। उन्होंने दोनों नंबर को सझा करते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि इस तरह के मैसेज पर ध्यान न दें। शातिर ने बकायदा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की तस्वीर भी वाट्सऐप पर लगा दी है। इससे मैसेज जाने पर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जा रही है। साइबर अपराधी मैसेज भेजकर व्यकितगत जानकारी हासिल करना चाह रहा है।

साइबर फ्राड के मामले बिहार में काफी सामने आ रहे हैं। थोड़ी सतर्कता न बरतना महंगा पड़ सकता है। आम आदमी को छोड़ दें अब मंत्री को भी अपराधी शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा से जुड़ा है। मंत्री के नाम से कुछ फेक वाट्सऐप अकाउंट बनाकर विभागीय अधिकारियों एवं अन्य लोगों को फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। इसकी जानकारी संजय झा ने खुद मंगलवार को ट्वीट करके दी है। उन्होंने इस संबंध में बिहार पुलिस से मदद मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि इस तरह के संदेश पर ध्यान न दिया जाए।

सोर्स-TWITTAR

Next Story