बिहार

मंत्री नितिन नवीन ने बताई झारखंड में हुए हमले की पूरी कहानी

Admin2
11 Jun 2022 12:16 PM GMT
मंत्री नितिन नवीन ने बताई झारखंड में हुए हमले की पूरी कहानी
x
पढ़े पूरी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव का दंश बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन (Minister Nitin Naveen) ने रांची में झेला। अपने ऊपर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि भगवान ने जान बचा ली। 10 मिनट के लिए लगा कि अब जीवन खत्म हो जाएगा। भीड़ पागल की तरह गाड़ी पर हमला कर रही थी। गाड़ी पर चारों तरफ से राड-डंडे बरस रहे थे। ईंट-पत्थर गिर रहे थे। गाड़ी का एक भी शीशा दुरुस्त नहीं बचा। गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही। तौलिया, बैग आदि से खुद का बचाव किया। इस कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई। उन्‍होंने कहा कि जब हमला हुआ तो झारखंड पुलिस की एस्‍कार्ट गाड़ी उन्‍हें छोड़कर दूसरी ओर चली गई

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह पटना में एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाही देने के बाद रांची स्थित कैपिटल हील में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। आचार संहिता के कारण गेस्ट हाउस के बजाय होटल में रुके हैं। सड़क पर हंगामा और रोड़ेबाजी की सूचना पर काफी देर तक होटल में रुका रहा। लोगों ने जानकारी दी कि सड़क पर स्थिति अब सामान्य हो गई है। अपराह्न साढ़े दिन बजे काली मंदिर के पास अचानक दर्जनों की संख्या में लोग स्काट पार्टी और मेरी गाड़ी को घेर कर हमला कर दिया। स्कार्ट पार्टी दूसरी दिशा में निकल गई। भीड़ से सिर्फ मारो-मारो की ही आवाज आ रही थी। चालक के सूझबूझ के कारण जान बची है।

सोर्स-jagran

Next Story