बिहार

मंत्री जनकराम ने मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने पर लगाई रोक

Ritisha Jaiswal
9 April 2022 2:57 PM IST
मंत्री जनकराम ने मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने पर लगाई रोक
x
बिहार में भी मस्जिद में तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर का मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है

बिहार में भी मस्जिद में तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर का मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है। मुजफ्फरपुर पहुंचे भाजपा के नेता व बिहार सरकार में खनन मंत्री जनकराम ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देकर सियासी गर्मी ला दी है। उन्होंने कहा कि मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जनभावना है और जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने लोगों के मन की बात कही है।

उन्होंने कहा कि होली, दीवाली और छठ को महापर्व माना जाता है। इसमें जब तेज आवाज में डीजे बजता है तो रोक लगा दी जाती है। तो फिर क्यों नहीं मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगनी चाहिए। मैं चाहूंगा कि इसपर रोक लगे। उन्होंने कहा कि जब आप संविधान का और बाबा अंबेडकर का हवाला देकर एक वर्ग पर रोक लगा देते हैं तो फिर मस्जिद के लाउडस्पीकर पर भी रोक लगनी चाहिए
उन्होंने कहा कि ये जनता की मांग है। जब भी किसी मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजता है तो वहां आसपास रहकर पढ़ने वाले बच्चों को समस्या होती है। वो चाहे किसी भी धर्म के हों, उन्हें दिक्कत होती है। जब जनता की आवाज को कुचला जाता है, तब जनता आवाज लगाती है। जनप्रतिनिधि और मंत्री होने के नाते हमने इस बात को रखा है।


Next Story