बिहार

मध्य विद्यालय के रसोइया का निधन, चार बच्चे हुए अनाथ

Shantanu Roy
22 Nov 2022 12:06 PM GMT
मध्य विद्यालय के रसोइया का निधन, चार बच्चे हुए अनाथ
x
बड़ी खबर
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के अररूआ पंचायत के हमीरपुर गांव मे रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय के रसोईया अनिता कुँवर का अचानक निधन हो गया। ग्रामीणो ने बताया कि अनिता कुँवर रसोईया के तौर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हमीरपुर मे कार्य करती थी। रविवार को वह अपने देवर संजय चंद्रवंशी के लड़की के यहाँ शादी के लिए आये मेहमान को लेकर वह गीत गाने के लिए गई थी। गीत गाने के दौरान उसे पीठ मे दर्द उठा। आनन-फानन मे उसे निजी क्लिनिक मे दवा कराने के लिए ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि रसोईया अनिता कुँवर के पति स्व. कुंदन चंद्रवंशी का देहांत लगभग दस वर्ष पूर्व ही हो गया था। जिसके उपरांत घर के सारा बोझ अनिता कुँवर पर गिर गया। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे रसोईया का कार्य करके अपना जीवन यापन कर रही थी। अनिता कुँवर के निधन से चारों बच्चें अनाथ हो गये। चारो बच्चों के सर से पिता का साया तो पहले ही उठ चूका था। माँ के निधन से चारो बच्चों पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा। मृतिका अनिता कुँवर के घर की माली हालत ठीक नही है। चार बच्चों मे दो पुत्र व दो पुत्री है, जो नाबालिग है। पुत्र गुंजन कुमार की उम्र 17 वर्ष, संजीत कुमार 11 वर्ष वही पुत्री निभा कुमारी 15 वर्ष व विभा कुमारी 13 वर्ष के है। माँ के निधन से चारो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। इस मार्मिक घटना को लेकर गांव मे मातम पसरा है।
Next Story