बिहार

ट्रेन से कटकर अधेड़ की हुई मौत

Admin4
19 Sept 2023 6:22 PM IST
ट्रेन से कटकर अधेड़ की हुई मौत
x
गोपालगंज। जिले के थावे-छपरा रेल खंड पर बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर ओपी के सरेया नरेंद्र गांव के स्व. फूलन मियां का 55 वर्षीय पुत्र मो. सलाउद्दीन था। घटना की सूचना मिलने के बाद थावे जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहम्मद सलाउद्दीन सोमवार को अपनी बहन से मिलने के लिए गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में गए हुए थे। वहां बहन से मिलने के बाद वह पटना में इलाज कराने के लिए ट्रेन पर सवार होकर जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची कि ट्रेन से गिरकर मोहम्मद सलाउद्दीन की मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई।
सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद मृतक की पहचान की गई। शव का पहचान होने के बाद परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया और घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद जीआरपी ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीआरपी ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। शव दरवाजे पर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी दरवाजे पर जुटी हुई थी।
Next Story