बिहार
नवरात्रि पर दिया विश्व शांति मानवता सामाजिक सद्भावना एवं आपसी प्रेम का संदेश
Shantanu Roy
26 Sep 2022 6:16 PM GMT

x
बड़ी खबर
बेतिया। सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में नवरात्रि के अवसर पर अपने संदेश में अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ,डॉ शाहनवाज अली सहित अन्य ने विश्व शांति मानवता सामाजिक सद्भावना एवं आपसी प्रेम का संदेश देते हुए कहा कि नवरात्रि भारत का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ''नौ रातें''। इन नौ रातों एवं दस दिनों के दौरान,शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। माघ, चैत्र, आषाढ,अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती एवं महाकाली के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिनके नाम एवं स्थान क्रमशः इस प्रकार है नन्दा देवी योगमाया (विंध्यवासिनी शक्तिपीठ), रक्तदंतिका (सथूर), शाकम्भरी (सहारनपुर शक्तिपीठ), दुर्गा(काशी), भीमा (पिंजौर) और भ्रामरी (भ्रमराम्बा शक्तिपीठ) नवदुर्गा कहते हैं। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत एवं विभिन्न देशों में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।
Next Story