बिहार
सिविलियन राइफल क्लब सदस्य के पिता के निधन पर सदस्यों ने की संवेदना प्रकट
Shantanu Roy
9 Nov 2022 6:50 PM GMT

x
बड़ी खबर
सहरसा। सिविलियन राइफल क्लब के सदस्य अर्जुन चौधरी के पिता बद्री चौधरी का देहांत लंबी बीमारी के बाद हो गया।उनके निधन पर राईफल कल्ब के सभी सदस्यों ने उनके आवास पर जाकर अर्जुन चौधरी से भेंट कर संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर क्लब के वरीय उपाध्यक्ष आत्मानंद झा, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह तथा सचिव त्रिदिव सिंह के साथ कोषाध्यक्ष अमन सिंह, प्रदीप सर्राफ, अनिल सर्राफ, मनीष खेमका, कुमार अनिर्वाण चौधरी, वरीष्ठ आयकर अधिवक्ता गोपाल शंकर शाक्त एवं सूरज गुप्ता, संयुक्त सचिव सुदर्शन कुमार,चंदन कुमार,कुणाल आनंद, शुभम सौरभ,ज्ञानेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि इससे कुछ ही महीने पहले उनकी माँ का देहांत भी दुर्घटना वश हो गया था। साल भर के अंदर माता पिता दोनों के स्वर्गवास से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।सिविलियन राइफल कल्ब के सभी सदस्यों ने उनके दु:ख की घड़ी में ढ़ाढस बनाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ज्ञात हो कि अर्जुन चौधरी सहरसा जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष भी हैं।
Next Story