बिहार
तेजस्वी से मिलकर कटाव पीड़ितों की समस्या का अविलंब किया जाएगा समाधान – बुलो मंडल
Shantanu Roy
29 Aug 2022 6:02 PM GMT

x
बड़ी खबर
भागलपुर। जिले के रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दक्षिणी पंचायत ज्ञानी दास टोला वार्ड 9, 10 और 11 जहाँ लगभग दो सौ घर गंगा कटाव के कारण पानी में समा गए हैं। सोमवार को भी कटाव जारी है। कटाव के डर के मारे ग्रामीण घर खाली कर रहे हैं। इसे देखने आज राजद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल कटाव स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कटाव क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कटाव पीड़ितों की समस्याओं को सुना एवं समाधान करने की बात कही।
पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर कटाव पीड़ितों का अविलंब पुनर्वास की समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अविलंब तत्काल पीड़ितों के लिए पुनर्वास, राहत सामग्री में पानी, खाना और पॉलिथीन की व्यवस्था किया जाना चाहिए। मलिक टोला, मंडल टोला, अल्पसंख्यक टोला आदि समाज के लोग कटाव से पीड़ित हैं।
कटाव पीड़ित सुदामा मंडल, दिनेश हरिजन, प्रकाश हरिजन, समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने समस्या के अविलंब समाधान करने की मांग की। उधर मदरौनी रिंग विगत वर्षों से कट जाने के बाद सधुआ, चापर मदरौनी, सहोड़ा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस दौरान शैलेश यादव, जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, संजय मंडल, अशोक आलोक, सिकंदर मंडल, धर्मेंद्र यादव, महेश फौजी, अशोक यादव, पूनम झा, पवन कुमार उप प्रमुख, हिमांशु यादव, भोला मंडल मुखिया, गणेश मंडल, रविंद्र महतो, मोहम्मद कलाम सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
Next Story