बिहार

कार्यक्रम विरासत के बोल के आयोजन को लेकर बैठक

Shantanu Roy
28 Oct 2022 5:52 PM GMT
कार्यक्रम विरासत के बोल के आयोजन को लेकर बैठक
x
बड़ी खबर
भागलपुर। भागलपुर के एक होटल में 19-20 नवंबर 2022 को होने वाले कार्यक्रम विरासत के बोल के आयोजन समिति की बैठक डॉक्टर योगेंद्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम विरासत के बोल 19-20 नवम्बर 2022 को कला केंद्र भागलपुर में हो रहा है। कार्यक्रम में 19 नवंबर को देश के प्रख्यात इतिहासकार, फिल्मकार व लेखक सोहेल हाशमी भारत की विरासत पर अपनी बात रखेंगे। इस कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से संस्कृति कर्मी, रंगकर्मी और कवि शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि लेखिका और कबीर गायिका वेदी सिन्हा व उनके समूह द्वारा सूफ़ी व कबीर के गीतों की प्रस्तुति होगी। 20 नवंबर को देश के कई रंग समूह द्वारा नुक्कड़ नाटक, एकल अभिनय और मंचीय नाटक की प्रस्तुति होगी। संस्कृति कर्मियों, नाट्य कर्मियों के आने का सिलसिला 17 नवंबर से ही शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामशरण ने कहा कि यह आयोजन भागलपुर के लिए गौरव की बात है जिसमें देशभर के नामी साहित्यकार, फिल्मकार नाट्य कर्मी, शामिल हो रहे हैं इसलिए हम सभी को तन, मन, धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में लग जाना चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए भागलपुर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉक्टर योगेंद्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं और छात्रों और नई पीढ़ी के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। ताकि अहमद जावेद ने कहा कि भागलपुर आने वाले संस्कृति कर्मी रंग कर्मियों का भागलपुर वासियों द्वारा सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा फोल्डर कि शक्ल में जल्द ही दर्शकों के बीच होगा। बैठक में नाटककार राजेश कुमार, दिवाकर घोष, प्रकाश चंद्र गुप्ता, संजय कुमार, डॉ जयंत जलद, एकराम हुसैन साद, दीपक मंडल, शायर जावेद अख्तर, ललन, कपिल देव रंग, रिजवान खान, सार्थक भरत आदि मौजूद थे।
Next Story