बिहार

मेडिकल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, खुद की ले ली जान

Dolly
29 Jun 2025 10:00 PM IST
मेडिकल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, खुद की ले ली जान
x
Patna पटना : पटना में यूपी के रहने वाले युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामानुज सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।
घटना बिहटा थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर की है, जहां वह किराए के मकान में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर पटना एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इधर मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। मृतक गोलू कुमार अपने परिवार के साथ बिहटा के शिवशक्ति नगर के रहने वाले रामजी शर्मा के मकान में पिछले कई वर्षों से किराए के फ्लैट में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करता था।
घटना के संबंध में मृतक गोलू कुमार के बड़े भाई रोहित कुमार ने बताया कि हमलोग मूल रूप से गाजीपुर यूपी के रहने वाले हैं, लेकिन बिहटा में पिछले 40 साल से अपने परिवार के साथ रहते हैं। मेरे पिताजी का मेडिकल दुकान है। मृतक के भाई रोहित ने बताया कि आज गोलू स्नान कर पूजा करने मां वन देवी मंदिर गया। पूजा करने के बाद परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। काफी देर दे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ने लगी।
फिर दवाजा खोलने के लिए आवाजें भी लगायी गयीं लेकिन कुछ कोई असर नहीं हुआ। फिर मां ने देखा कि गोलू कुमार ने गमछा से आत्महत्या कर लिया है जिसके बाद सभी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इधर घटना को लेकर बिहटा थाना के एसआई मो. अली शेख ने बताया कि बिहटा पुलिस को सूचना मिली कि शिवशक्ति नगर में एक मकान में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची।
फिर पटना एफएसएल की टीम को सूचना दी गई। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन आने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई रोहित कुमार ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है उनका मानना है कि गोलू कुमार मानसिक रूप से बीमार था, जिसके कारण यह घटना हो सकती है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
Next Story