बिहार

कटे होंठ एवं तालू जांच के लिए मेडिकल जांच शिविर आयोजित

Admin4
25 Feb 2024 7:56 PM IST
कटे होंठ एवं तालू  जांच के लिए मेडिकल जांच शिविर आयोजित
x
लखीसराय। रोटरी क्लब लखीसराय के सौजन्य से विद्यापीठ चौक स्थित हर्ष डेंटल क्लिनिक प्रांगण में होठ एवं तालु कटे बच्चों की बेहतर इलाज के लिए निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 मरीजों की मेडिकल जांच की गई । इसके पश्चात 15 मरीज का ऑपरेशन के लिए वाराणसी भेजे जाने की बातें कही गई । मेडिकल जांच के दौरान प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर जयंत डेंटल डॉक्टर अरुण कुमार,आई डॉक्टर संतोष कुमार के अलावा रोटेरियन अमरेंद्र कुमार ,विवेक कुमार ,दिनेश प्रजापति ,सूरज कुमार ,मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे । इस बीच मेडिकल जांच के दौरान कुल 15 मरीजों को वाराणसी में निःशुल्क ऑपरेशन कराये जाने के भी निर्णय लिए गए।
Next Story