बिहार

नगर की व्यवस्था सुधारने अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरी महापौर

Shantanu Roy
14 Jan 2023 6:46 PM GMT
नगर की व्यवस्था सुधारने अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरी महापौर
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। बेगूसराय नगर निगम के महापौर पिंकी देवी ने पदभार संभालते ही बेगूसराय को बिहार का मॉडल नगर निगम बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। शहर को दुरुस्त करने की सबसे पहली कड़ी में सीवरेज और जल योजना के नाम पर तोड़े गए सड़क को ठीक करना है और इसके लिए शनिवार से खुद महापौर सड़क पर उतर आए हैं। शनिवार को उन्होंने नगर आयुक्त मनोज कुमार के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान टूटे हुए सड़कों की स्थिति देखते हुए नगर आयुक्त ने कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई है। नगर भ्रमण के दौरान महापौर एवं नगर आयुक्त के समक्ष स्थानीय लोगों ने शिकायत का पिटारा खोल दिया।
जिसके बाद कार्यकारी एजेंसी को अविलंब सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। इन दौरान पूर्व महापौर संजय कुमार सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी उपस्थित थे। महापौर पिंकी देवी ने बताया कि आज पूरे शहर का भ्रमण कर टूटी हुई सड़क को अविलंब मरम्मत करने का निर्देश दिया। नगर में मुख्य सड़कों पर रात्रि में भी सफाई कार्य होगा। एनएच-31 पर जहां कूड़ा का निस्तारण किया जाता है उसका भी घेराबंदी किया जाएगा। जेल के समीप स्थित कूड़ा फेंकने वाले जगह की घेराबंदी करने का प्राक्कलन बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूं तो नगर की तमाम समस्याएं हमारी प्राथमिकता में है। लेकिन सबसे पहले टूटी हुई सड़क, नाला और नाला के ढक्कन को युद्ध स्तर पर ठीक कराया जाएगा।
Next Story