बिहार

मुजफ्फरपुर में लगी भीषण आग, एक बच्ची की मौत और एक की हालत गंभीर

Rani Sahu
20 Aug 2022 11:59 PM IST
मुजफ्फरपुर में लगी भीषण आग, एक बच्ची की मौत और एक की हालत गंभीर
x
मुजफ्फरपुर में लगी भीषण आग
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण आग लग (Fire In Muzaffarpur) गयी. इस आग ने धीरे-धीरे भयावह रूप धारण कर लिया. आग में झुलसकर एक बच्ची की मौत हो गयी है. वहीं एक बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. मृत बच्ची की शिनाख्त विमल साह की 10 वर्षीय पुत्री रूपमणि कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद गावं के लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आग में झुलस कर बच्ची की मौत : मिली जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ रिंग बांध के समीप यह अगलगी हुई है. आग पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. इस अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि जब यह आग लगी उस वक्त घर के अंदर सो रहे दो बच्चे झुलस गए. जिसमें एक बच्ची की झुलसकर मौत हो गयी है. इस आग की वजह से गांव में कोहराम मचा हुआ है.
Next Story