बिहार

विवाहिता को सास, ससुर व पति ने पीटा

Shantanu Roy
26 Aug 2022 6:05 PM GMT
विवाहिता को सास, ससुर व पति ने पीटा
x
बड़ी खबर
मधुबनी। गांव में एक विवाहिता को उसके सास, ससुर व पति ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज के लिए उमगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां, महिला का इलाज चल रहा है। महिला की पहचान रंजीत साह की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना के एसआइ एके दूबे ने अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली। घायल महिला के पिता सीतापुर, नेपाल निवासी बिंदेश्वर साह ने बताया कि बेटी की शादी के 12 साल हो गए। उसका पति हमेशा पैसे के लिए उनकी बेटी को मारता-पीटता रहता है। वह कई बार किस्तों में बेटी के ससुराल वालों को लाखों रुपए दिए।
Next Story