
x
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया में दहेज लोभी ससुराल वालों ने चार चक्के गाड़ी की डिमांड पूरी नहीं करने पर विवाहिता को जहर पिलाकर मार दिया और शव को ठिकाने लगा दिया है। इस संबंध में मृतका के मायके वालों ने बिदुपुर थाने की पुलिस अधिकारी से लिखित प्राथमिकी दर्ज कराया है। साथ ही मृतका के तीन माह की पुत्री को भी ससुराल वालों ने गायब कर दिया है। घटना को लेकर मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर मलाही ऊंचीडीह गांव निवासी मतनारायण सिंह की 25 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज से वर्ष 5 जुलाई 2020 को कथौलिया गांव निवासी बच्चू राय के 27 वर्षीय पूत्र रौशन कुमार से हुई थी। जिसमे दहेज स्वरूप मृतका के पिता ने पांच लाख रुपया नगद और पांच लाख रुपए लागत की अन्य सामान दिया था। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीकठाक रहा लेकीन समय के साथ लड़का बदलता गया और वे अपनी पत्नि से चार चक्के गाड़ी की डिमांड कर दिया जिसकी जानकारी वे अपने मायके में दी।
कार की डिमांड पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने मृतका को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था वहीं विवाहिता के साथ मारपीट करने लगा था। इसी मामले को लेकर दोनो पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी पंचायत में दोनों पक्ष के लोग के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले में समझौता कर दी गई थीं। लेकीन मृतका के सुसराल वालें पंचायत की बातों को दरकिनार करके विवाहिता के साथ मारपीट किया करता था। हालांकि इस संबंध में आरोपी सुसराल पक्ष से मृतका के ससुर बच्चू राय ने कहा कि उनकी पूत्र बधू परीवार कलह में खुद को जहर खा ली थी। जिसे तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी गई थी। मृतका के पिता मत नारायण सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री को दामाद ने 30 मार्च रामनवमी दिन को विदाई करवाकर में अपने घर कथौलिया ले गया था और उसके पुत्री साथ मारपीट शुरु कर दिया था और इसी बीच 5 अप्रैल को जहर पिला दिया और शव को ठिकाने लगा दिया। मृतका के तीन माह की पुत्री को भी गायब कर दिया है। इस घटना से मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है। वही मामला को गम्भीर देखते हुए अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। सभी आरोपी अभी अरोपी घर छोड़ कर फरार है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story