
x
बड़ी खबर
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में दहेज में दो लाख रुपए नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर दी गयी। साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी ससुराल वालों ने शव का दाह संस्कार भी कर दिया। मामला तब सामने आया जब ससुराल के पड़ोस के किसी व्यक्ति ने कॉल कर इसकी जानकारी मृत महिला के पिता को दी। वे लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मृतका की पहचान बजरंगी महतो की पत्नी रिंकी देवी (23) के रूप में हुई है। रिंकी के पिता प्रमोद महतो ने थाना में अपने दामाद बजरंगी समेत अन्य पर हत्या कर शव को जला देने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराया है। थानेदार राजकुमार ने ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
दो साल पूर्व हुई थी शादी
मृतिका के पिता ने बताया कि वे अपनी पुत्री रिंकी देवी की शादी बीते दो वर्ष पूर्व बरुराज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी बजरंगी महतो के साथ साथ किए थे। उन्होंने बताया कि शादी के समय कैश और बाइक समेत अन्य सामान दिए थे। शादी के बाद से ही पुत्री के ससुराल वाले दो लाख रुपए दहेज मांगकर लाने का दवाब बना रहे थे। लेकिन, पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उसने इंकार कर दिया था। इस कारण आरोपी उसे प्रताड़ित भी करते थे।
कॉल कर देता था धमकी
रिंकी की मां रेणु देवी ने बताया कि दामाद बजरंगी महतो ने कई बार उनके मोबाइल फोन पर दो लाख रुपये का भी मांग किया। नही देने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। लेकिन, उनलोगों ने मना कर दिया था। इसी कारण आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। इधर, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि सभी घर से फरार बताए गए हैं।
Next Story