बिहार

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता महिला, इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
23 Oct 2022 2:10 PM GMT
संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता महिला, इलाके में फैली सनसनी
x
बेगूसराय में एक विवाहिता महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही परिजनों में कोहराम मच गया एवं इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया।
वहीं, मृतका के मायके वालों का आरोप है कि मुन्नी देवी को ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर शव को बांध के पास फेंक दिया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव की है। मृतिका महिला की पहचान बिठौली गांव के रहने वाले अमित महतो का 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई है। मृतिका के बहन काजल कुमारी ने बताया कि मुन्नी देवी को तीन पुत्री होने के कारण लगातार मारपीट और गाली गलौज करते रहता था।
इसको लेकर अक्सर दोनों पति पत्नी में मारपीट हमेशा होते रहता था। इसी से आजिज होकर मेरी बहन को गला में फंदा डालकर हत्या कर सभी लोग घर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आज रविवार दोपहर मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि मुन्नी देवी मर गई। आनन-फानन में सभी लोग पिढौली गांव पहुंचे तो घर पर शव नहीं मिला और घर से कुछ दूर पर बांध किनारे शव फेंका मिला।
उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी को गला में फंदा लगाकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बांध किनारे फेंक दिया। ससुराल के जितने लोग थे सभी घर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की जानकारी तेघड़ा थाने की पुलिस को परिजनों को द्वारा दी गई मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
वही तेघड थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत हुई है। फिलहाल मृतिका के परिजनों के द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है पुलिस के द्वारा सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Next Story