बिहार

दहेज के खातिर विवाहिता की पिटाई, हुआ गर्भपात

Admin Delhi 1
27 May 2023 10:43 AM IST
दहेज के खातिर विवाहिता की पिटाई, हुआ गर्भपात
x

दरभंगा न्यूज़: दहेज के खातिर ददिया ससुर,पति, सास और देवर ने विवाहिता को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका गर्भपात हो गया. गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. विवाहिता ने बताया कि उसका ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के मतलूपुर गांव में है.

पीड़ित महिला पुष्पांजलि झा ने बताया की मेरी शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी. मेरे पति अमित झा, ददिया ससुर परशुराम झा, देवर मनीष झा, सास मालती देवी और चचेरे ससुर दिलीप झा दहेज के रूप में दो लाख रुपए की मांग लगातार कर रहे थे. मेरे पिता इतनी राशि देने में असमर्थ थे. इस वजह से मुझे बार-बार पीटा जाता था. इन लोगों की पिटाई के कारण इससे पूर्व भी मेरा गर्भपात हो चुका है. इस बार भी पूर्व की भांति दहेज को लेकर मेरे साथ मारपीट की गई. इसके बाद मुझे घर से निकाल दिया गया. मैं किसी तरह अपने मायके बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली गांव पहुंची. मेरी हालत देख मेरी मां मुझे बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गई. डॉक्टर ने मेरी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफरकर दिया.

डीएमसीएच के डॉक्टर ने बताया की पेट में चोट लगने के कारण मेरे पेट में पल रहा बच्चा मर चुका है. मैंने इस संबंध में महिला थाना में सभी के खिलाफ आवेदन दिया है.

Next Story