बिहार

पंचायत समिति की बैठक में कई बातों पर चर्चा की गई

Admin Delhi 1
18 Jan 2023 2:01 PM GMT
पंचायत समिति की बैठक में कई बातों पर चर्चा की गई
x

भोजपुर: नोखा प्रखंड मुख्यालय प्रखंड प्रमुख धनंजय चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई। जिन्हें मुखिया संघ और प्रमुख द्वारा काफी गहमागहमी के बीच पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा के बीच आप ही सामंजस्य बनाने पर इन दोनों पक्षों द्वारा विचार विमर्श के बाद बैठक आरंभ हुआ। अधिकारियों के बैठक में उपस्थित नही रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई। इस मौके पर मुखिया संघ और पंचायत समिति सदस्यों ने आपने अपनी समस्याओं को रखा। वही योजनाओं का भी चयन किया गया।

इस बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा, उप प्रमुख कैलाश पासवान, मुखिया दयानंद सिह, चितरंजन तिवारी, दीना नाथ राय, मालती गुप्ता, रंजीत पासवान, सुनीता गुप्ता, हिना कुमारी, मनीषा कुमारी, अजय पाल, शीला देवी, पूजा कुमारी, बृज किशोर पांडे, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Next Story