
x
Patna पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग की भूमिका और मौजूदा राजनीतिक माहौल पर तल्ख टिप्पणी की। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव की तिथि की घोषणा तो महज एक औपचारिकता है। असली सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग अपनी निष्पक्ष 'रेफरी' की भूमिका निभा रहा है या नहीं।
मनोज झा ने कहा कि हमने कई बार चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह निष्पक्ष रहे, लेकिन अफसोस है कि आयोग अपनी रेफरी की भूमिका को भूल चुका है। हम आयोग से एक बार फिर कहना चाहते हैं कि जो भी नफरत फैलाने वाला या भड़काऊ बयान देने वाला व्यक्ति हो, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर जूता फेंकने की हालिया घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज झा ने कहा, "यह सिर्फ मुख्य न्यायाधीश पर जूता नहीं उछाला गया है। यह संविधान पर जूता उछालने जैसा कृत्य है। गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या और मुख्य न्यायाधीश पर जूता उछालने की घटना के पीछे एक ही मानसिकता है।"
मनोज झा ने आगे कहा कि यह देश की लोकतांत्रिक भावना पर हमला है और ऐसे कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। बिहार चुनाव को लेकर सवाल किए जाने पर मनोज झा ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है। अगले एक महीने में तस्वीर साफ हो जाएगी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनना तय है। वहीं, सीट शेयरिंग को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा भी दो-तीन दिनों में अंतिम रूप ले लिया जाएगा। तब शायद आपको यह सवाल पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Tagsबिहार चुनावमनोज झाराजदचुनाव आयोगतेजस्वी यादवमहागठबंधनसीजेआई जूता फेंकने की घटनालोकतंत्रसीट शेयरिंगबिहार सरकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





