बिहार

युवती से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा, गुस्साए लोगों ने जमकर धोया

Rani Sahu
25 July 2022 7:44 AM GMT
युवती से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा, गुस्साए लोगों ने जमकर धोया
x
युवती से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा

KATIHAR : कटिहार में युवती से छेड़खानी करना एक मनचले को काफी महंगा पड़ गया। आरोपी युवक नगर थाना के मुख्य गेट के पास एक लड़की से छेड़खानी कर रही था। मनचले की इस करतूत को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। नगर थाना के मुख्य परिसर के पास लगभग एक घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों के चंगुल से बचाया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर दो युवतियां शहीद चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मनचला युवक मो. तोहीद दोनों युवतियों से छेड़खानी करने लगा। युवक के इस हरकत से दोनों युवती काफी डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। युवती की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग ई रिक्शा के पास जमा हो गए। छेड़खानी कि बात का पता चलते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया और लोगों ने युवक की उसी जगह जमकर पिटाई कर दी।
इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे युवक लोगों से उलझता दिख रहा है। इसी दौरान उसकी मां भी वहां पहुंची लेकिन उनके समझाने से भी युवक नहीं रुका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ही मनचला उलझ गया। बाद में पुलिस उसे पकड़कर सदर अस्पताल ले गई। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायर वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story