
x
Bihar बिहार : बांका जिले के एक युवक को बिहार के मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ गया। बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर के जरिए धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के निवासी संदीप पासवान के रूप में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि भवन निर्माण मंत्री जयंत राज के फेसबुक अकाउंट के मैसेंजर पर 22 सितंबर को एक आपत्तिजनक पोस्ट प्राप्त हुआ था। इस मामले में मंत्री के आप्त सचिव मोहन कुमार सिंह ने अमरपुर थाना को एक लिखित आवेदन दिया।
पुलिस ने तत्काल इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी। घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने इस मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बांका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास और पुलिस उपाधीक्षक साइबर सेल अनुपेश नारायण के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी जांच में आरोपी की पहचान अमरपुर थाना के सलेमपुर निवासी संदीप पासवान के रूप में की गई। आरोपी के मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस किया गया, तो वह पंजाब के लुधियाना में होने की बात सामने आई। इसके बाद एक विशेष टीम को लुधियाना रवाना किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी सोशल मीडिया के दुरुपयोग करने से बचने की अपील की है।
Tagsबांकाबिहारजयंत राजमंत्रीसोशल मीडियाफेसबुक मैसेंजरधमकीसंदीप पासवानलुधियाना गिरफ्तारीपुलिस कार्रवाईसाइबर सेलआपत्तिजनक पोस्टतकनीकी जांचमोबाइल लोकेशनविशेष जांच टीमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





