
x
Patna पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भवानीपुर से ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी। जब वे खुद की सीट नहीं बचा पाएंगी तो सरकार बचाने की बात तो छोड़ दीजिए। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थीं, इसलिए वे हर दिन एसआईआर के बारे में चिल्ला रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी अब अपनी खुद की सीट भी नहीं बचा पाएंगी, सरकार बचाना तो दूर की बात है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पिछले 15 सालों में पश्चिम बंगाल को लूटा है, इसलिए अब गरीबी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करने से बच रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। सबका साथ, सबका विकास और जिन्होंने लूटा है, उनसे हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं उन गुंडों को भी बता देना चाहता हूं, जो टीएमसी के गुंडे हैं और मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी गलतफहमी में न रहें। इस बार बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनेगी। जो कोई भी गुंडागर्दी करेगा, उसे जवाब देना होगा।
महिला आरक्षण बिल को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हर प्रमुख योजना में महिलाओं की भागीदारी और प्रगति को केंद्र में रखा गया है। अब समय है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की अधिक भागीदारी और सशक्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर देश के लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जाए। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे। इसके बाद 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी सभाएं और रैलियां की जा रही हैं।
Tagsगिरिराज सिंहममता बनर्जीपश्चिम बंगाल चुनावभाजपाभवानीपुर सीटनरेंद्र मोदीटीएमसीमहिला आरक्षण बिलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





