बिहार

मकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम के विकास के लिए बढ़ाया हाथ, BKTC को दिया 5 करोड़ दान

Rounak Dey
13 Oct 2022 5:34 PM IST
मकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम के विकास के लिए बढ़ाया हाथ, BKTC को दिया 5 करोड़ दान
x

देश के मशहूर उद्योगपति व रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के विकास के लिए एक बड़ा योगदान दिया है। गुरूवार को मंदिर मंदिर में दर्शन किया। बद्री विशाल की यात्रा के दौरान उन्होंने गीता पाठ पूजा में भाग लिया। इसके बाद उन्होने केदारनाथ का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने बद्री- केदार मंदिर समिति (Badri Kedar Committee) को 5 करोड़ रुपए मंदिर के विकास के लिए दान दिया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अपने निजी विमान से देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुबह आठ बजे वे बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की। बता दें कि अंबनी परिवार की बद्री विशाल और केदारनाथ धाम में विशेष आस्था है। वे परिवार के साथ यहां अक्सर आते रहते हैं।

मुकेश अंबानी ने 5 करोड़ का दान (Mukesh Ambani donates 5 crores to Badrinath Dham) बद्रीनाथ और केदार नाथ धाम मंदिरों के लिए गठित बद्री- केदार मंदिर समिति को सौंपा दिया। इसकी पुष्टि करते हुए बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि बीकेसी ने पांच करोड़ रुपये का दान प्राप्त किया है।


Next Story