
x
बनवारी सिंह मार्केट को भारी नुकसान
जमुई: खैरा बाजार के बनवारी सिंह मार्केट में शनिवार सुबह करीब चार बजे आग लगने से कई दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दो दुकानदारों ने 55 लाख रुपये से अधिक नुकसान का दावा किया है। अन्य दुकानों की क्षति का आकलन बाकी है।
मार्केट से धुआं उठता देखकर स्थानीय लोगों ने दुकानदारों को सतर्क किया और 112 पर सूचना दी। खैरा थाना पुलिस, अग्निशमन वाहनों और वाटर टैंकर की मदद से आग बुझाई गई।
प्रवीण सिन्हा ने हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित 40 लाख रुपये से अधिक, जबकि रविशंकर प्रसाद ने लगभग 15 लाख रुपये नुकसान बताया है। आसपास की कपड़ा और लहठी दुकानों पर भी असर पड़ा।
आग का कारण स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
Next Story





