बिहार

सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, तीन अपराधी मारे गए

jantaserishta.com
6 Nov 2026 9:11 AM IST
सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, तीन अपराधी मारे गए
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह बड़ा एनकाउंटर हुआ है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को मार गिराया। मुठभेड़ में मनेर के थाना प्रभारी रजनीश कुमार को भी गोली लगी है। मारे गए तीनों बदमाश पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल थे। मारे गए बदमाशों की पहचान मनेर के सुअरमरवा निवासी बबलू कुमार, दानापुर के खरंजा के जेपी यादव और शाहपुर गंगहारा के राजेश शर्मा के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष की हत्या में जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता था। बबलू और राजेश ने शूटर थे।
दुर्गा पूजा की रौनक के बीच पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख भी जख्मी हो गए थे। दशहरा मेले के दौरान ही दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया था। संयोग है कि दुर्गा पूजा पर पैक्स अध्यक्ष को मारने वाले बदमाश अब धनतेरस पर पुलिस की गोलियों से मारे गए हैं।
ब्यापुर की बिचली गली में डेयरी के पास दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पैक्स अध्यक्ष को निशाना बनाया था। वारदात के बाद अपराधी गली के रास्ते ही फरार हो गए थे। गोलीबारी से दशहरा मेले में भगदड़ मच गई थी और उत्सव का माहौल मातम में बदल गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story