बिहार

हादसे में सेविका की हुई मौत

Admin Delhi 1
28 Aug 2023 12:00 PM IST
हादसे में सेविका की हुई मौत
x

कटिहार: मिश्रौलिया चोंचार गांव निवासी देवनारायण राय की पत्नी तथा आंगनबाड़ी केंद्र 149 की सेविका प्रेमकुमारी देवी की मौत एक सड़क हादसे में गुरूवार को भूपट्टी अंधराठाढ़ी मेन रोड पर रामपुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से हो गई. इसकी पुष्टि पंसस अशोक कुमार यादव ने की. बताया कि मृतक के साथ तब घटना घटी जब वह ऑफिस की मिटिंग से वापस अपने घर लौट रही थी. इधर, सेविका की मौत को लेकर सीडीपीओ सुधा कुमारी, एलएस सरीता, सारिका, पूनम, प्रधान लिपिक सूर्य नारायण चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष रीता पांडे, कन्हैया पांडे, आनंद साफी आदि ने गहरी शोक जताई है.

Next Story