बिहार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला मोर्चा ने सराहा

Harrison
25 Sep 2023 10:05 AM GMT
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला मोर्चा ने सराहा
x
बिहार | भाजपा बिहार प्रदेश नेतृत्व द्वारा केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पास किये जाने को लेकर बिहार सहित कटिहार भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना झा के नेतृत्व में कटिहार अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गयी. महिला मोर्चा द्वारा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून को लेकर खुशी जाहिर की. कहा कि यह बिल समस्त नारीशक्ति की आवाज़ बनेगी. मौके पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम सिंह, चांदनी देवी, नेहा किरण,नीलू शाह, भारती देवी, गीता देवी, श्वेता ,आभा कुमारी, नीलम, रीना तिवारी, अर्चना देवी, नेहा किरण ,नीतू पासवान, पुष्पा आदि थीं.
आधी आबादी के सम्मान के लिए हुआ विशेष कार्य
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सीमा झा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति वंदनीय अधिनियम पेश ओर पारित कर आज तक के राजनीतिक इतिहास में विशेष कार्य किया है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया.
Next Story