बिहार

गणपति बप्पा मौर्या प्रतिमा विसर्जन उपरांत किया गया महाप्रसाद का वितरण

Kiran
30 Sept 2023 5:47 PM IST
गणपति बप्पा मौर्या प्रतिमा विसर्जन उपरांत किया गया महाप्रसाद का वितरण
x
लखीसराय: नवयुवक कला संघ गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में शनिवार को पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान के समीप श्री गणपति बप्पा मौर्या प्रतिमा विसर्जन के पश्चात आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके पूर्व वेदज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा भगवान गणपति की विधिवत पूजा अर्चना कर महाप्रसाद का संकल्प किया गया। महाप्रसाद वितरण में 12 ज्योतिर्लिंग बाइक यात्रा सफल कर्ता एवं श्री नवयुवक कला संघ गणेश पूजा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कुमार, मंत्री विष्णु गुप्ता, सचिव सह वार्ड नं 14 के पार्षद सुशील कुमार, मिथुन कुमार,सोनू कुमार ,संतोष कुमार गुप्ता,कारू कुमार,संतोष कुमार सिन्हा , आशीष कुमार , छोटू ,बिट्टू गुप्ता सहित कई लोगों के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। गणपति बप्पा मौर्या प्रतिमा विसर्जन के बाद लंबे समय से प्रतिवर्ष महाप्रसाद का वितरण होते आ रहा है । इस बीच जिले भर में बीते 18घंटों से जारी झमाझम बारिश के बीच महाप्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखा गया। ऐसी मान्यता है कि इस प्रसाद को ग्रहण करने वाललों पर भगवान गणपति की विशेष कृपा बनी रहती है।
Next Story