बिहार

दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए 148 स्थानों में होगी मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति

Shantanu Roy
2 Oct 2022 6:12 PM GMT
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए 148 स्थानों में होगी मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति
x
बड़ी खबर
किशनगंज। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूजा में सुरक्षा को लेकर जिले में कुल 148 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूजा को लेकर सम्बंधित कर्मियों को निर्देश दे दिया गया है। पूजा के दौरान पंडालों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिले में छह संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है।
यहां प्रशासन व पुलिस की विशेष नजर रहेगी।आग से बचाव के लिए अग्निशमन दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गई है। अग्निशमन दस्ता सदर थाने में तैनात रहेगी। सुरक्षा को लेकर समाहरणालय परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। वही फल पट्टी में अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से पूरे जिले की निगरानी बरती जाएगी।कंट्रोल रूम एडीएम की निगरानी में होगा। वही विसर्जन के दिन खगड़ा देवघाट व डेमार्केट धोबीघाट में अस्थायी रूम बनाया जाएगा। विसर्जन के दिन नदी घाट में एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
Next Story