बिहार

ऑनलाइन गेम के जरिए हुआ प्यार, अब एक पहुंचा जेल

jantaserishta.com
21 April 2022 1:32 PM IST
ऑनलाइन गेम के जरिए हुआ प्यार, अब एक पहुंचा जेल
x

छपरा: ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान बिहार के छपरा में रहने वाले एक लड़के और यूपी के आगरा में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया. दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गई. फिर लड़की अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए लड़के से मिलने छपरा के मढ़ौरा पहुंच गई. सब कुछ प्रेमी जोड़े के मुताबित चल रहा था. लेकिन कहानी ने यू-टर्न लिया और प्रेमी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया.

बुधवार को आगरा पुलिस छपरा के मढ़ौरा पहुंची और वहां से अगहरा गांव के इंटर में पढ़ने वाले 19 साल के छात्र को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वहां से लड़की को भी बरामद कर लिया. दरअसल तीन पहले आगरा की लड़की और मढ़ौरा अगहरा के लड़के के बीच मोबाइल से ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान जान पहचान हो गई थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ा और लड़की आगरा से अपने घरवालों को बिना बताए लड़के से मिलने भागकर मढ़ौरा आ गई. फिर लड़की के परिजनों ने थाने में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया.
यूपी पुलिस ने दोनों को मढ़ौरा के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर अपने साथ यूपी लेकर चली गई है. इस संबंध में गौरा ओपी इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने बताया कि राहुल की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. क्योंकि यूपी पुलिस ने सादे कपड़ों में आई और चुपचाप लड़के को गिरफ्तार किया. जिसमें एक महिला पुलिस भी शामिल थी. ये मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने मढ़ौरा से लड़की को भी बरामद कर लिया है. लड़की तीन दिन पहले मढ़ौरा के अगहरा गांव के एक लड़के को लेकर मढ़ौरा नगर में आई थी. जहां उसने एक मकान मालिक से बातचीत कर आधार कार्ड के सहारे मकान किराये पर ले लिया और रहने लगी.
इस बीच मुकदमा दर्ज होने के बाद यूपी पुलिस एक्टिव हुई और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और लड़की को भी किराये के कमरे से बरामद कर लिया. इस घटना के सामने आने के बाद से लूडो ऑनलाइन गेम की चर्चा पूरे इलाके में जोरों से चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story