बिहार

शराब का कहर: कांड के बाद मचा कोहराम, 8 की मौत कई लोग बीमार

jantaserishta.com
4 Nov 2021 11:19 AM IST
शराब का कहर: कांड के बाद मचा कोहराम, 8 की मौत कई लोग बीमार
x
पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी।

बेतिया: बिहार के बेतिया में जहरीली शराब (Bihar Poisonous Liquor Death) से 8 लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है। कई लोग बीमार भी हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मामला नौतन थाना इलाके के दक्षिणी तेलहुआ गांव का है। बताया जा रहा कि बुधवार शाम में गांव के ही दलित बस्ती में कई लोगों ने एक साथ शराब पी थी, जिसके बाद पूरी घटना हुई।

बताया जा रहा कि सभी मृतक दक्षिणी तेलहुआ पंचायत के वार्ड नंबर 2, 3, 4 के रहने वाले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने बुधवार शाम में शराब पी जिसके बाद अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


बेतिया में अचानक हुए शराबकांड को लेकर हड़कंप मच गया है। तुरंत ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर जिन 8 लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब के चलते उनके अपनों की जान गई है।
एक दिन पहले ही गोपालगंज में जहरीली शराब का कहर देखने को मिला था। यहां भी मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। सिधवलिया के मंगोलपुर में दो और लोगों की मौत हुई। मोहम्मदपुर में जहरीली शराब कांड के बाद ये बीमार थे। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story