बिहार

शराब कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Harrison
29 Aug 2023 8:27 PM IST
शराब कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
x
बिहार | पातेपुर के बलिगांव थाने की पुलिस ने दरगाह बेला गांव में छापेमारी कर एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शुभनारायण प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मध्य निषेध मामले का एक फरार आरोपित दरगाह बेला गांव निवासी दीपक महतो अपने घर पर छुपा हुआ है। सुचना मिलते ही पुलिस उसके घर पर छापेमारी कर उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Next Story