बिहार

मोबाइल वैन के माध्यम से पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा विधिक जागरूकता कार्यक्रम

Shantanu Roy
8 Nov 2022 6:49 PM GMT
मोबाइल वैन के माध्यम से पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा विधिक जागरूकता कार्यक्रम
x
बड़ी खबर
गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एवम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव अंजू सिंह के नेतृत्व में 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। इसके माध्यम से नागरिकों के सशक्तिकरण हेतू एवं नालसा के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए विधिक सेवाएं, बच्चों को मित्रता पूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं, वाणिज्य शोषण पीड़ितों को गरीबी उन्मूलन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण, नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा, सम्बन्धी जागरूकता पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। इस आउटरीच टीम में पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक, विधि छात्रगण, आंगनबाड़ी सेविका डोर टू डोर के मदद से हैंडबिल, पम्पलेट, वीडियो द्वारा प्रचार के माध्यम से नागरिकों में कानूनी समझ विकसित कर रहे हैं। वही मोबाइल वैन के जरिये सुदूरवर्ती गांव, पंचायतों में 12 नवम्बर को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के अतिरिक्त नागरिकों से सम्बन्धी कानून का माइक द्वारा प्रचार किया गया।
Next Story