बिहार

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ पत्नी रही लिवइन में, फिर किया चौकाने वाला खुलासा

Shantanu Roy
15 Feb 2022 11:27 AM GMT
पति को छोड़कर प्रेमी के साथ पत्नी रही लिवइन में, फिर किया चौकाने वाला खुलासा
x

Demo Pic

बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। एक महिला एक युवक के प्यार में इस कदर दीवानी हुई कि अपने पति को छोड़कर दिल्ली से मुजफ्फरपुर चली आई। फिर दोनों रेंट के मकान में रहने लगें। लेकिन कुछ दिनों बाद आसपास के लोगों को कुछ सही नहीं लगा तो पूरा राज खुलकर समाने आया।

बता दें कि दिल्ली से गायब महिला को दिल्ली वजीराबाद थाने की पुलिस ने मुजफ्फरपुर काजी मोहम्मदपुर थाना के सादपुरा इलाके से बरामद की है। पुलिस उससे पूछताछ की और अपने साथ उसे दिल्ली ले गए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की जाएगी।
गौरतलब हो कि पिछले साल नवंबर में दिल्ली की एक महिला प्यार के चक्कर में प्रेमी के साथ भागकर बिहार के मुजफ्फरपुर आ गई थी. इसके बाद सद्पुर इलाके में वह रेंट पर रहती थी। मकान मालिक को उसके हाव-भाव में जब शक हुआ था तब पिछले हफ्ते रेंज आइजी को आवेदन देकर शिकायत की थी। जिसके बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
जांच के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस यहां पहुंचकर महिला को बरामद की। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उसे बेचने की चक्कर में था। जब इस बात की भनक लगी तब वह प्रेमी के साथ यहां आ गई थी।
वही दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलने के बाद महिला के परिवार वालें भी यहा आए। लेकिन महिला उनके साथ जाने से मना कर दी थी। मह‍िला का पूरा राज खुलने के बाद इलाके में तेजी से चर्चा शुरू हो गई और भी क्‍यों न काम ही कुछ ऐसा है।
Next Story