बिहार

Motihari में कानून का शिकंजा, 63 अपराधियों को मिली सजा

Admindelhi1
31 May 2025 9:11 AM IST
Motihari में कानून का शिकंजा, 63 अपराधियों को मिली सजा
x
न्यायालय में पेंडिंग ट्रायल का लगातार हो रहा है रिव्यू

पूर्वी चंपारण: जिला पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के अलावा अपने प्रयास के द्वारा कोर्ट से अपराधियों को सजा दिलाने में भी बेहतर पहल कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात के मुताबिक पुलिस की तत्परता से पिछले आठ माह में कुल 31 मामलों में 63 अपराधियों को कोर्ट के द्वारा सजा दिलाई गई है। इसमें कई संगीन मामलो के अपराधी भी शामिल है। मसलन चकिया में चर्चित बैंक डकैती का मुख्य अभियुक्त त्रिवेदी और कन्हैया को सजा सुनाई गई , तो घोड़ासहन के शातिर शटर कटवा गैंग एवं मादक पदार्थ का कारोबारी चेलवा व बेलवा को भी 10 से 15 साल की कठोर सजा दिलाई गई है।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक एनडीपीएस के 18 मामलों में 22 , हत्या के आठ मामलों में 36 , पॉक्सो के एक मामलों में एक,एससी एसटी के एक मामले में एक एवं सामान्य अपराध के तीन मामले में 3 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। पुलिस कोर्ट के मामलों का भी लगातार रिव्यू कर रही है। बताया गया है कि सजा दिलाने वाले मामलों की आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होगी।

Next Story