बिहार

Lalu की बेटी रोहिणी ने मामा साधु यादव को बताया 'कंस', कहा- इस बार तो श्री कृष्ण के प्रकोप से बच गए लेकिन...

Shantanu Roy
8 Nov 2022 10:15 AM GMT
Lalu की बेटी रोहिणी ने मामा साधु यादव को बताया कंस, कहा- इस बार तो श्री कृष्ण के प्रकोप से बच गए लेकिन...
x
बड़ी खबर
पटना। बिहार में गोपालगंज उपचुनाव के नतीजों में महागठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा। इस पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गई। उसने अपने मामा साधु यादव को कंस करार दिया। इतना ही नहीं रोहिणी ने बिना नाम लिए असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा है। वहीं उपचुनाव के नतीजों पर तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी थी। रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा, 'इस बार तो कंस मामा श्री कृष्ण के प्रकोप से बच गए अगली बार मिट्टी में मिलना तय है। गोपालगंज की जनता का यही संदेश है।' उन्होंने बिना नाम लिए असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिना बैसाखी बी टीम के सहारे भाजपा कभी चुनाव नहीं जीती है। गोपालगंज की जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया है और तेजस्वी की आस्था में अपना विश्वास जता दिया है।
तेजस्वी यादव ने भी दी थी प्रतिक्रिया
वहीं उपचुनाव के परिणाम आने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने गोपालगंज और मोकामा की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा था कि गोपालगंज में 2020 में राजद 40 हजार वोटों से हारा था लेकिन इस बार भाजपा के लिए सहानुभूति होने के बाद भी 1700 वोटों से हारे हैं। बता दें कि गोपालगंज तेजस्वी यादव का गृह जिला है, जिसके चलते यहां से उनकी जीत पक्की थी लेकिन मामा साधु यादव और ओवैसी की पार्टी ने उनका सारा खेल खराब कर दिया। उपचुनाव में महागठबंधन ने पूरी तारत झोंकी थी लेकिन राजद को 1794 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त बसपा से साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव को 8854 वोट मिले जबकि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी को 12214 वोट मिले हैं।
Next Story