बिहार
महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आज पहली बार पटना लौटेंगे Lalu Yadav, बेटी मीसा भी आ रहीं हैं साथ
Shantanu Roy
17 Aug 2022 12:18 PM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज पटना लौट रहें है। साथ ही लालू यादव के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी पटना आ रही है। लालू प्रसाद यादव शपथ ग्रहण में किसी वजह से नहीं आ पाए थे। वहीं राजद अध्यक्ष आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव पटना में विमान के जरिए आएंगे। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद वह पहली बार बिहार आ रहें है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने महागठबंधन की सरकार के शपथ ग्रहण पर आना था पर किसी कारणवश लालू यादव पहुंच नहीं पाए। खबर यह भी सामने आई है कि राजद के कोटे के जितने भी मंत्री बने है उस पर अंतिम फैसला लालू प्रसाद यादव ने लिया था। वहीं लालू प्रसाद की पार्टी की सत्ता में फिर वापसी हुई है। बता दें कि जुलाई में पटना स्थित राबड़ी आवास पर लालू यादव सीढ़ियों से गिर गए थे। उनके कंधे पर फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। दिल्ली एम्स में इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई। इसके बाद लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के आवास में ही थे।
Next Story