बिहार
आज दिल्ली जा रहे है लालू यादव, इलाज के लिए विदेश जाने की तैयारी
Renuka Sahu
24 Sep 2022 4:26 AM GMT
![Lalu Yadav is going to Delhi today, preparing to go abroad for treatment Lalu Yadav is going to Delhi today, preparing to go abroad for treatment](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/09/24/2039261--.webp)
x
न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com
बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं। लालू 10 बजे की है फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे विदेश जाकर अपना इलाज कराएंगे। दरअसल, कोर्ट से उन्हें विदेश जाकर इलाज कराने की इजाजत मिली है, जिसके बाद आज लालू यादव दिल्ली जा रहे हैं।
आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव को अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। इसको लेकर वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। लेकिन पासपोर्ट जब्त होने के कारण लालू का दिल्ली एम्स में ही इलाज चल रहा था। अब जब लालू का पासपोर्ट कोर्ट से रिलीज कर दिया गया है तो सिंगापुर जाने की पूरी तैयारी की जाने लगी है। इसी सिलसिले में आज लालू दिल्ली जा रहे हैं। वहां से वे सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं।
दरअसल, लालू प्रसाद यादव की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। कई बार उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज किया है। पिछले दिनों वे पटना लौटे थे और अब लालू वापस दिल्ली जा रहे हैं। लालू यादव की आज 10 बजे फ्लाइट है।
Next Story