बिहार

लालू प्रसाद यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 15 फरवरी को कोर्ट सुनाएगी फैसला

Deepa Sahu
29 Jan 2022 2:17 PM GMT
लालू प्रसाद यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 15 फरवरी को कोर्ट सुनाएगी फैसला
x
झारखंड की राजधानी रांची में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट 15 फरवरी को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में फैसला सुनाएगी।

झारखंड की राजधानी रांची में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट 15 फरवरी को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में फैसला सुनाएगी। मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक आरोपी हैं। मामले में शनिवार को चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में बहस पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अब 110 आरोपियों पर कोर्ट फैसला सुनाएगी। चारा घोटाले के दौरान डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी हुई थी।

Next Story